

कोरबा/कटघोरा 23 जुलाई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) हिमांशु डिक्सेना : कटघोरा शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय 2022 की बी.काम प्रथम वर्ष की परीक्षा में कु रेणुका उपाध्याय पिता मुकेश उपाध्याय ने 75.33 अंक प्रतिशत प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता पिता को दिया है।
बतादें की कु. रेणुका उपाध्याय की माता कटघोरा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और पिता मुकेश उपाध्याय संगीत के क्षेत्र से जुड़े है और एक कलाकार है। कु रेणुका ने बताया कि उनके माता पिता और गुरुजनों की प्रेरणा से आगे और ऊंचा मुकाम हासिल करना उनका प्रथम उद्देश्य रहेगा। कु रेणुका उपाध्याय के बी कॉम में अव्वल आने पर उनके शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई व शुभकासमनायें दी हैं।
