

कोरबा/कटघोरा 8 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा के गोपाल पेट्रोल पंप श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा स्थल से पंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा कटघोरा बस्ती भृमण कर कटघोरा के अहिरन नदी पहुंची वहां कलश पूजन के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस कथा स्थल लौटे।
कटघोरा नगर क्षेत्र में निवासरत लल्लू राम डिक्सेना में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 7 जनवरी दिन शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कथा स्थल से पंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा निकली। श्रद्धालु गोपाल पेट्रोल पंप से होते बस्ती भृमण कर अहिरन नदी तट स्थल स्थल पहुंचे। वहां कलश पूजन के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस लौटे। कलश में जल भरते समय श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।बपंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित महाराज ने कहा कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है। कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है। यह हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। व्यास आचार्य ने बताया की कथा की पूर्णाहुति 15 जनवरी को हवन के साथ होगी।
बतादें की श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित है जो कटघोरा के मुरली मुरारी महाराज के सुपुत्र हैं। अपने पिता के प्रेरणा से भागवताचार्य हो गए।
