कटघोरा : कटघोरा जिला बनाने निकली रायपुर तक कि युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंह की पदयात्रा पहुंची नांदघाट.. कुछ ही देर में शुरू करेंगे आगे की यात्रा

कटघोरा 5 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर रायपुर मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा पर निकले युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह व उनके साथियों की पदयात्रा नांदघाट पहुंच चुकी है। यहां उनका दल सुबह का नाश्ता करने के पश्चात कुछ समय विश्राम कर आगे की यात्रा प्रारम्भ करेंगे। बतादें की कटघोरा से रायपुर तक कि पदयात्रा का आज छठवा दिन है। कटघोरा को जिला बनाने अथक परिश्रम कर रायपुर तक कि 205 किलोमीटर की इस पदयात्रा में समस्त सिपाही जोकि कटघोरा को जिला बनाने का आत्मप्रण कर निकले इस पदयात्रा में सदस्यों के पैरों में छाले पड़ गए हैं। लेकिन इन जाबांज सिपाहियों के जज्बे में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

कटघोरा जिला बनाओ महाअभियान में अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ, समस्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ व्यापारिक, समाजिक संगठनों ने जिला बनाओ महाअभियान के तहत निकले विकास सिंह की पदयात्रा का स्वागत किया है। कटघोरा के आम जनमानस की मांग कटघोरा को जिला बनाने को लेकर है युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंह व उनके साथियों ने कटघोरा को जिले दर्जा दिलाने रायपुर तक कि पदयात्रा शुरू की है।

आज छठवें दिन कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा में बिलासपुर से नांदघाट तक की पदयात्रा में कोरबा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह, शहर कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी,युवा कांग्रेस के दबंग नेता इसाक खान, विधानसभा कटघोरा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, विधानसभा पाली तानाखार उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, मनीष सिंह, प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, लक्क़ी राठौर, निखिल राठौर, एवं साथी रायपुर तक पद यात्रा करेंगे।