

कटघोरा 1 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जिला की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकले युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह की दूसरे दिन की पदयात्रा आज सुबह 8 बजे सुतर्रा से रवाना हुई। इस मौके उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व आम नागरिक मौजूद रहे। आज 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पदयात्रा पर निकलने के पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विकास सिंह ने अपनी इस पदयात्रा का पूरा श्रेय क्षेत्रवासियों को देते हुए कहा कि कटघोरा जिला बनाना पूरे क्षेत्र की भावनाओ से जुड़ा हुआ है। और कटघोरा नगर तथा पूरे क्षेत्रवासियों को उनका वाजिब हक दिलाने वे रायपुर तक जिले की मांग को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक लेकर जा रहे हैं। और कटघोरा की सबसे पुरानी मांग व उनका हक दिलाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा।
चैतमा में पदयात्रियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर विकास सिंह की पदयात्रा सुतर्रा से होते हुए रजकम्मा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी कर स्वागत किया। इसके पश्चात पदयात्रा चैतमा पहुंची जहां जनपद पंचायत पाली के उपाध्यक्ष नवीन सिंह के निवास पर समस्त पदयात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर पदयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया गया।
