कटघोरा : एशिया का सबसे छोटा 10 वर्षीय जादूगर जतिन का मैजिक शो 29 अप्रैल को.. निःशुल्क मैजिक शो का आनंद उठाने लोगों से शामिल होने की अपील.

कोरबा/कटघोरा 26 अप्रैल 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : इंडिया, एशिया और वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी और एशिया का सबसे छोटा 10 वर्षीय जादूगर जतिन का जादू शो कार्यक्रम का आयोजन कटघोरा नगर मेला ग्राउंड वार्ड नं 4 आजाद नगर में 29 अप्रैल को शाम 6 बजे से होने जा रहा है। जादूगर हैरी टी.वी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार भी रह चुके है। देश विदेश में धूम मचाने के बाद नए नए चमत्कारो के साथ कटघोरा नगर में इनका कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा कोरबा की संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने बताया कि यह मनोरंजन से भरपूर एक पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है जिसमें आप सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ लाभ मिलेगा और कार्यक्रम का विशेष आर्कषण में आप हास्य सम्राट जादूगर हैरी को अदभूत प्रदर्शन के द्वारा अपने दाँतों से बस को खींचते हुए देख सकेगे। साथ ही जादुई मंदिर, मौत का शिकंजा, खाली हाथों से नोटो की बारिश व रंगीन मायाजाल 150 से भी ज्यादा हैरतअंगेज कारनामें होगे।

कटघोरा नगर में मैजिक शो का यह कार्यक्रम एक दिवसीय है और पूर्णतः निःशुल्क है। इसके साथ ही सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन 30 अप्रैल से 6 मई प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक कटघोरा के मेला ग्राउंड वार्ड नं 4 आज़ाद नगर में किया गया है। संस्था संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने समस्त कटघोरा वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम का लाभ लेने की और राजयोग से अपने जीवन को आनंदमय, सुख शांति से सदा खुशहाल बनाने की अपील की है।