एक थाना प्रभारी ऐसा भी जो लोगो को स्वास्थ के प्रति कर रहा जागरूप…


कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )अजय राय:-24 घंटे आठों पहर अपनी सेवा देने वाले पुलिस वालो के मध्य कुछ ऐसे भी पुलिस वाले होते है जो शांति व्यवस्था कायम रखने व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ समाज के विकास का भागीदार बनते है।


निरीक्षक विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून 2022 शाम छः बजे सीएसईबी के लाल मैदान में स्वस्थ दर्री अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें क्षेत्र के सभी आयु के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जिले में युवा दिलों के प्रेरणास्त्रोत से जाने व पहचाने जाने वाले दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा सामाजिक पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस द्वारा “स्वस्थ दर्री अभियान” का शुभारंभ किया गया।सीएसईबी कालोनी से आरंभ हो रहे इस अभियान में “साईकिल चलाइए स्वस्थ रहिए” थी के साथ स्वस्थ दर्री अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील किया है प्रतिदिन शाम 6:00बजे से 7:00बजे तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर साइकिलिंग कर पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देते हुए दर्री क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त कर स्वस्थ शरीर,स्वस्थ परिवार,स्वस्थ दर्री अभियान का सपना साकार करने में अपना सहभागिता निभाएं।उन्होंने स्वस्थ दर्री अभियान नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसमे लोग अपनी स्वेच्छा से जुड़ सकते है। और अपने मोबाईल से साइकिलिंग टाइमर एप डाउनलोड कर प्रतिदिन अपना सेल्फी व रोड मैप शेयर करेंगे।
बेस्ट साइक्लिस्ट को मिलेगा पुरस्कार
स्वास्थ दर्री अभियान में शत प्रतिशत एक माह तक साइकिलिंग करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल क्लब दर्री द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।


कोरबा पुलिस कप्तान की अगुवाई में निरीक्षक विवेक शर्मा के इस स्वस्थ अभियान की हर और प्रशंसा हो रही है।