आप को लगा झटका प्रदेश के 3 दिग्गज आप नेताओ ने पार्टी से तोड़ा नाता,भाजपा में शामिल होने की खबर..

कोरबा / अजय राय(सेंट्रल छत्तीसगढ) :–छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं AAP प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और AAP प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। तीनों AAP पदाधिकारी BJP में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी ने पार्टी नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। हूपेन्डी और इस्तीफा दीने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस से मिली हुई और उनकी बी टीम हैं।

आम आदमी पार्टी के छग प्रदेश प्रमुख और पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा रहे कोमल हूपेन्डी ने पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। उनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव व कोरबा क्षेत्र के दिग्गज समाजसेवी विशाल केलकर ने भी आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया हैं। इस तरह पार्टी के पूरे शीर्ष नेतृत्व ने आम आदमी के प्रदेश इकाई को तगड़ा झटका दिया हैं।