

शशिकांत डिक्सेना / कटघोरा –
कटघोरा थाना में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुलिस विभाग को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई तथा उन्हें सुरक्षा का वचन लिया। कटघोरा थाना प्रभारी आर.के.पांडेय, एस. आई.के.के.दुबे, प्रधान आरक्षक शिव कुमार परिहार तथा समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। महिला मोर्चा में मीना शर्मा, कटघोरा नगर पालिका की अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, पार्षद राधिका डिक्सेना, तथा बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रही।
