भाजपा द्वारा कांग्रेस के टूलकिट के विरोध में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही(सेंट्रल छत्तीसगढ़)प्रयास कैवर्त:- जिला भाजपा गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा टूलकिट के माध्यम से केंद्र में मोदी जी की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश का विगत दिनों पर्दाफाश होने के बाद कांग्रेसी खेमे में आई बौखलाहट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकारी मशीनरी व सत्ता का दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर द्वेषपूर्ण तरीके झूठी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाया गया है। जिसके विरोध स्वरूप बूथों तक धरना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर द्वारा दिनाँक 21 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही मंडल के सभी बूथों पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के बाहर झंडा और स्लोगन लिखा तख्ती लेकर भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार के आक्रामक संदेश के साथ धरने पर बैठे।धरने में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डॉ शिव प्रताप राय,मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर,महामंत्री आयुश कुमार मिश्रा, कमलेश यादव,जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक योगेंद्र नहरेल,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला संयोजक गया तिवारी,किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद प्रसाद गुप्ता,दयाराम,नारायण केवट,युवराज केवट,आकर्ष सिंह,गणेश चौधरी,एकलव्य केवट,अनिल अहिरवार, नारायण पुरी समस्त बूथों में सफल कार्यक्रम के लिए भाजपा मरवाही उ ने आभार व्यक्त किया।