कोरबा : श्रीमद भागवत कथा व गणेश चतुर्थी से भक्तिमय होगा कटघोरा नगर.. 16 सितंबर से देश के प्रसिद्ध कथावाचक सुनाएंगे कथा… तैयारियां जोरों पर.


कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में 16 सितंबर से 22 सितंबर तक मोक्ष निमित गया श्राद्ध के स्वर्णिम अवसर पर कटघोरा नगर में एक साथ 3 स्थानों पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा। जिसमे देश के प्रसिद्ध महाराज देवकीनंदन ठाकुर जी, आचार्य मनु श्री महाराज व आचार्य मुरारीलाल त्रिपाठी जी के श्री मुख से कथा का वाचन किया जाएगा। इस दौरान श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर ज्ञान यज्ञ सप्ताह में श्रीमद भागवत की कथा का भक्तों को रसपान कराएंगे।

देवक़ीनन्दन ठाकुरजी महाराज जी सुनाएंगे भक्तिमय कथा

बतादें की कटघोरा के प्रसिद्ध व्यापारी तलवानिया बंसल परिवार द्वारा इस श्रीमद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन कि सभी तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। हाई स्कूल मैदान में 3 एकड़ के डोम में करीब 10 हज़ार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पूरे कटघोरा नगर को ध्वज पताकाओं व बिजली की रंगीन रोशनी से सजाया जा रहा है। कथा का आयोजन रोज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। इस दौरान देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज के कथा से भक्तिमय होगा कटघोरा नगर।

आचार्य मनुश्री महाराज वृंदावन वाले सुनाएंगे श्रीमद भागवत कथा

कटघोरा नगर व्यवसायी खेड़िया बंसल परिवार के द्वारा कटघोरा के अग्रसेन भवन में 17 सितंबर से मोक्ष निमित गया श्राद्ध के स्वर्णिम अवसर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में लोक प्रसिद्ध महाराज आचार्य मनुश्री जी महाराज वृंदावन वाले के श्रीमुख से कथा का रसपान करेंगे कटघोरा वासी। इस आयोजन के लिए अभी से अग्रसेन भवन में तैयारियां चालू कर दी गई है। खेड़िया बंसल परिवार द्वारा आयोजित 17 सितंबर से श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कटघोरा के कारखाना एरिया के महागौरी मंदिर से अग्रसेन भवन तक कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भागवत कथा का सुभारम्भ किया जाएगा।

श्रीराधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आचार्य मुरारीलाल त्रिपाठी जी महाराज करेंगे कथावाचन.

कटघोरा नगर का हृदय स्थल वार्ड नं 4 बाज़ार मोहल्ले के गुढानिया कौशिक शर्मा परिवार द्वारा 16 सितंबर से मोक्ष निमित गया श्राद्ध के स्वर्णिम अवसर पर श्रीराधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध आचार्य मुरारीलाल त्रिपाठी द्वार श्रीमद भागवत कथा महापुराण का कथावाचन किया जाएगा। संध्या 3 बजे से 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का रसपान लेंगे कटघोरा नगर वासी।

बतादें की कटघोरा नगर में एक साथ तीन श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से निश्चित ही कटघोरा नगर भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भी चुस्त व्यवस्था रखने कटघोरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। वही इस आयोजन स्व कटघोरा नगर में चहल पहल बढ जाएगी। इस आयोजन से कटघोरा नगर के व्यवसाय में बढोत्तरी होने के आसार लगाए जा रहे है।

श्रीमद भागवत कथा के आयोजन व श्री गणेश चतुर्थी की वजह से कटघोरा नगर पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। कटघोरा मुख्य चौराहे पर जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष अयोध्या के भव्य राम मंदिर के स्वरूप का 101 फिट ऊंचा आकर्षक पंडाल भी लोगो के लिए एक अनुभूति का एहसास कराएगा।