

कोरबा ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह कोरबा जिला प्रवास के दौरान आज कटघोरा में विधानसभा कार्यकर्ता परिचर्चा सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व संसदीय सचिव व कटघोरा विधायक लखनलाल देवांगन, जोगेश लाम्बा, पूर्व नगर पालिका कटघोरा उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल तथा बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिचर्चा सम्मेलन कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने उद्बोधन में छ्त्तीसगढ़ भूपेश सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भृष्ट सरकार है। केंद्र की विभिन्न योजानाओं के पैसों का यहां जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। कहा- माल महाराज का, मिर्जा खेले होली, यहां के गरीब लोगों को योजना का पूरी तरह लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने छ्त्तीसगढ़ की नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी, मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना में छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में हमने जो पैरामीटर तय किया था, उसके अनुसार छत्तीसगढ़ में उसका पूरी तरह संचालन नहीं हो रहा है
छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की गौठान योजना पर कहा कि हमने देखा है कि सारे मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं इससे छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान योजना का अनुमान लगाया जा सकता है कि उसकी उपयोगिता में पारदर्शिता कितनी रखी गई है। यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। अभी गरीब कल्याण योजना में 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज देना है लेकिन यहां उसका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। अगर एक परिवार में चार व्यक्ति हैं तो 5 किलो के हिसाब से 20 किलो मिलना चाहिए पर 5 किलो ही मिला।
इसी तरह प्रधानमंत्री आवास में भी गरीबों का हक मारने का काम राज्य सरकार ने किया है। 11 लाख घर विहीन गरीबों को मकान नहीं मिल पाया, क्योंकि सरकार मैचिंग ग्रांट नहीं दे पा रही है। राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण गरीबों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का गलत तरीके से राज्य सरकार उपयोग कर रही है। मनरेगा मद का उपयोग गौठान में किया जा रहा है और गौठान से गाय पूरी तरह गायब हैं। मतलब साफ है सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार की राशि का बंदरबांट कर वाहवाही लूट रही है राज्य सरकार। उन्होंने कहा कि दाल में नमक चलेगा लेकिन नमक में दाल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा अगर भृष्ट काँग्रेस सरकार से मुक्ति पाना है तो आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छ्त्तीसगढ़ में पुनः स्थापित करना होगा। ताकि हर गरीब परिवार को केंद्र की योजना का सीधा लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व कटघोरा मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कटघोरा धन्नू दुबे, मनोज नायडू, मनोज डिक्सेना, अजय धनोदिया व बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
