![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/05/1001359848.jpg)
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के उपनगरीय कटघोरा में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। राउत नाच एवं बैड व घोड़े पर सवार ब्राह्मण समाज के बालक आकर्षक पोशाक में चल रहे थे।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/05/1001359862-425x1024.jpg)
कोरबा जिले के उपनगरीय कटघोरा में में परशुराम जयंती पर गाजे-बाजे के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों ने शोभा य़ात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/05/1001359879.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)