कांग्रेस की 35 वर्षीय विधायक के बाद अब 22 साल के युवा कांग्रेसी को लगा कोरोना का वैक्सीन.. स्टेटस में डाला फोटो तो बढ़ा बवाल.. कलेक्टर ने कहा “CMHO को दिए है जांच के निर्देश”..

कवर्धा(सेंट्रल छत्तीसगढ़): प्रदेश में कुछ दिन पहले ही कसडोल की कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव शंकुतला साहू ने सोशल मीडिया पर कोरोना का टीका लगवाते अपनी फोटो पोस्ट की थी तो वही अब कवर्धा जिले में 22 साल के युवा कांग्रेस के नेता को कोरोना टीका लगाने का मामला सामने आया है। युवक का नाम व्यास चंद्राकर बताया जा रहा हैं। जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का सदस्य भी हैं। ऐसा सोशल मीडिया पर बताया गया हैं। उसने मरका स्वास्थ्य केन्द्र में कोविशिल्ड की डोज लगवाया है। अब इसकी फोटो वायरल हो रही है।

कार्रवाई का आश्वासन.

स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के बाद से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। टीका लगवाने वाला युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता भी है। वहीं जब इस मामले के बारे में मीडियाकर्मियों ने कवर्धा कलेक्टर रमेश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। हमने जांच के लिए CMHO को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र की कोरोना की टीका की गाइडलाइन.

केन्द्रीय कोरोना टीका को लेकर गाइडलाइन के अनुसार 45 साल से अधिक आयु के लोगों को ही कोरोना का टीका लगाना है। प्रदेश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। 45 साल से अधिक आयु वर्ग को ही टीका लगाया जा रहा है। कवर्धा कलेक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि हमें जो निर्देश मिले हैं। हम उन्हें का पालन कर रहे हैं। अभी 45 वर्ष से अधिक के लोगो को टीकाकरण किया जा रहा हैं।

युवक को आखिर कैसे लगा टीका.

युवक कोरोना जांच के लिए अस्पताल पहुंचा था। इसके बाद उसे कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगवाने वाला व्यास चन्द्राकर कवर्धा ब्लॉक के बिपतरा गांव का रहने वाला है। दो दिन से बुखार होने के चलते 13 अप्रैल को मरका स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच कराने पहुंचा था। वहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्ट किट नहीं होना बताया। डॉक्टर ने उसे कोविड टीका लगवाने की सलाह दी। उसने टीका लगवा लिया। युवक ने अपने वाट्सऐप स्टेट्स में फोटो शेयर किया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ हैं।

टीका लगवाने को लेकर भाजपा हमलावर.

भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासन के गाइडलाइन का उलंघन हो रहा है। सत्तापक्ष के रसूखदार लोग कोरोना टीका लगवा रहे हैं। कांग्रेस विधायक व कार्यकर्ता जनता के लिए आए टीको का खुद उपयोग कर रहे हैं। लगवा रहे हैं। जब खुद ही नियमों का पालन नहीं करेगें तो जनता को क्या नियम पालन करवाएगें।