![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2025/02/1005371825-1.jpg)
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को पूरी तेजी दे दी है। भाजपा, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है, प्रत्याशी घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
छुरी नगर पंचायत में चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प
छुरी नगर पंचायत में भी चुनावी सरगर्मी चरम पर है। यहां भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष पद की दावेदार पद्मिनी प्रीतम देवांगन को जनता का व्यापक समर्थन मिलता नजर आ रहा है। वे पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं और पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे श्रम एवं उद्योग मंत्री
आज भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी देवांगन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने छुरी पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर जनता से भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि छुरी नगर पंचायत में नए मंगल भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन
मंत्री लखनलाल देवांगन ने छुरी के नागरिकों को आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या को पूरी तरह दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी को नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों में जीत मिलेगी।
कल थम जाएगा चुनावी शोर
चुनावी प्रचार का अंतिम चरण अब समाप्ति की ओर है। कल रात से चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। प्रदेशभर में 11 फरवरी को नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी। उसी दिन चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे और यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)