Christmas : क्रिसमस का संदेश देने मसीही समाज ने निकाली भव्य सद्भावना रैली.. प्रभु यीशु के गाने पर थिरकते मसीही पूरे उत्साह में नजर आए.

कोरबा/कटघोरा 20 दिसंबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : मसीहियों ने नाचते गाते कटघोरा में 2 किलोमीटर तक रैली निकालकर प्रभु यीशु का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली वार्ड नं 4 मेनोनाइट के चर्च से होते हुए कटघोरा नगर का भृमण करते हुए महेशपुर रोड़ स्थित चर्च पहुंची। प्रभु यीशु के गाने पर थिरकते मसीही पूरे उत्साह में नजर आए। आपको बता दें कि पूरे विश्व में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। मसीही बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ पर्व मनाते हैं। रैली में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। चर्च कैंपस में केक काटने के बाद दोपहर में रैली निकाली गई।

मसीही समाज द्वारा निकाली गई रैली में कटघोरा। नगर के गणमान्य लोगों ने मसीही समाज को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कुछ दूर रैली शामिल होकर उन्होंने रैली में मसीही समाज का हौसला बढ़ाया। मसीही समाज द्वारा निकाली गई रैली में प्रमुख रूप से फादर डेनियल क्षेत्रीय, पादरी ख्रीस्त दयाल टोप्पो, पादरी तनवीर कोराम, निशाघ्र गिर, मनोज पटेल, राजेश बड़ा, पादरी हिमालत, पादरी आमोस छत्तर, पादरी रामनीष जोयल, पादरी सुभाष चौहान,पादरी श्याम बर्मन, पादरी संजय जांगड़े, फादर एस कुजूर, पादरी अमृत लाल, पादरी अशोक रात्रे, सपन जॉर्ज तथा बड़ी संख्या में मसीही समाज की महिलाएं, पुरुष , युवक, युवतियां उपस्थित रहे।

पुरोहित कर रहे बाइबिल पाठ

कटघोरा नगर में प्रभु यीशु के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घरों व चर्चों की सफाई की जा रही है। पुरोहितों द्वारा बाइबिल पाठ, प्रभु जन्म की परिस्थतियां पर चर्चा की जा रही है। प्रभु आगमन के लिए विश्वासियों को तैयार रहने का संदेश दिया जा रहा है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाएगा।

क्‍या कहते हैं विश्‍वासी

फादर डेनियल क्षत्रिय ने कहा कि यह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारी का समय चल रहा है। आंतरिक व बाह्य तैयारियां की जा रही हैं। पिछली बार प्रभु बलिदान देने के लिए आए, एक बार पुन: न्याय करने आएंगे। हमें उनके आगमन का इंतजार है। जन्होने बताया कि क्रिसमस से सेवा का सीधा रिश्ता है। जितना संभव हो पाता है हम लोग गरीबों व वंचितों की सेवा करते हैं और प्रभु से गुनाहों की माफी मांगते हैं। कोविड प्रोटोकाल के साथ प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

पूरे साल रहता है इंतजार

फादर डेनियल क्षत्रिय ने कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। पूरे साल हम लोग इसका इंतजार करते हैं। हम लोगों को ढेर सारा गिफ्ट मिलता है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। सफाई हो रही है। तारों व क्रिसमस ट्री से अपने घर को सजाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु का जन्मोत्सव हम धूमधाम से मनाएंगे। कैरल गीत गाएंगे। गुब्बारों, तारों व विद्युत झालरों से घर को सजाएंगे। केक सहित अनेक पकवान बनेंगे। पूरा परिवार अब तैयारियों में जुट गया है।

तैयारियों में जुटा मसीही समाज

प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय तैयारियों में जुट गया है। चर्च, घर व अन्य संस्थानों की साफ-सफाई के साथ ही बाइबिल पाठ के जरिए स्वयं को प्रभु के राज्य के योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है।